प्रशासनिक व्यवस्था
वसूली व्यवस्था – नगर पालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश खण्डेलवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवनकुमार जी नगर में राजस्व वसूली में विशेष रूचि लेकर करों की वसूली हेतु प्रयासरत है। राजस्व का अमला विभिन्न करों की वसूली में सक्रिय है। जिसमें सम्पत्तिकर, जलकर, समेकित कर, दुकान किराया एवं अन्य व्यावसायिक वसूली सम्मिलित है। वार्डों में वसूली शिविर लगाकर नागरिकों को अपने वार्ड में ही कर जमा करने की सुविधा प्रदान की जाती है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्वयं वसूली शिविर में उपस्थित रहकर वसूली कार्य को गति प्रदान करते है। अध्यक्ष महोदया द्वारा समय-समय पर वसूली संबंधी बैठकें ली जाती है एवं नगर पालिका कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया जाता है। राजस्व निरीक्षक श्री मनमोहन यादव के नेतृत्त्व में समस्त राजस्व अमला अधिकतम वसूली हेतु प्रयासरत है।
|
|
अतिक्रमण विरोधी मुहिम – विगत वर्षों में सी.एम.ओ.श्री पवन कुमार सिंह की प्रशासनिक क्षमता एवं इच्छा शक्ति से नगर को अव्यवस्थित कर रहे अतिक्रमण एवं अवैध निर्माणों को हटाया गया। सतरास्ता से ठेले गुमठियों को हटाकर नगर के हृदय स्थल को दर्शनीय बनाया गया। मुख्य सड़कों एवं मुख्य बाजार से अतिक्रमण एवं हाथ ठेलों को हटाकर व्यवस्थित किया गया। चलित व्यवसायियों के लिये हॉकर्स जोन बनाया जा रहा है। सब्जी बाजार निर्माण हेतु कोठी बाजार मैदान से अतिक्रमण हटाकर सब्जी बाजार का निर्माण कार्य किया जा रहा है। नगर के विभिन्न नालों से अतिक्रमण हटाया गया जिससे वर्षाकाल में जल भराव से राहत मिली है।
बाढ़ राहत प्रबंधन – नगर में विगत वर्ष अतिवृष्टि एवं माँ नर्मदा में बाढ़ आने से नगर के निचले क्षेत्रों में पानी भरने की समस्या से नगर पालिका स्टॉफ ने दिन रात कार्य करके नागरिकों को राहत प्रदान की। संभागीय कमिश्नर, कलेक्टर, विधायक, न.पा.अध्यक्ष, एस.डी.एम., सी.एम.ओ., तहसीलदार के संयुक्त दल ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य का सुचारू संचालन किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्त्व में नगर पालिका द्वारा पाँच स्थानों पर सुविधायुक्त राहत शिविर बनाये गये, जहाँ भोजन एवं चाय का निःशुल्क वितरण किया गया। नागरिकों को शिविर तक ले जाने के लिये वाहन उपलब्ध कराये गये। सूचनाओं का निरंतर प्रसारण किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल, सफाई एवं दवाओं का छिड़काव आदि कार्य निरंतर किये गये। जिससे नागरिकों को बाढ़ की इस त्रासदी से काफी राहत मिली।
शासन के निर्देशानुसार समग्र सामाजिक सुरक्षा का सर्वे एवं कम्प्यूटरीकरण कार्य नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लोक सेवा केन्द्र स्थापित कर सेवायें प्रदान की जा रही है। प्रति मंगलवार को 11 बजे से 1 बजे तक जनसुनवाई में जन समस्याओं का निराकरण किया जाता है। अध्यक्ष श्री अखिलेश खण्डेलावाल एवं सी.एम.ओ.श्री पवन कुमार सिंह द्वारा निरंतर शाखाओं की मॉनीटरिंग की जाती है।
निकाय द्वारा कराये गये कार्यो का विवरणः-
- घर-घर कचरा एकत्रीकरण करनाः- निकाय द्वारा घर-घर से कचरा एकत्रीकरण हेतु 11 आटो क्रय किये गये है। इनके द्वारा शहर के सभी वार्डो में घर-घर पहुँचकर विगत 1 वर्ष से कचरा एकत्रित किया जाता है। और इसे निकाय के टंचिग ग्राउण्ड पर पहुँचाया जाता है। साथ ही इन आटो के माध्यम से शहर की जनता को अपने घर एंव उनके आस-पास साफ सफाई रखने हेतु संदेश भी प्रसारित किये जाते है। एंव समय-समय पर निकाय द्वारा किये गये कार्यो का संदेश प्रसारण भी किया जाता है।

|