नपा ने बनाई 40 लोगों की टीम |
31/08/2017 होशंगाबाद। नगरपालिका द्वारा बाजार को व्यवस्थित करने के लिए सख्त कदम उठाने जा रही है। जिसमें स्वच्छता शाखा और जल प्रदाय शाखा के 33 कर्मचारी, राजस्व शाखा के 10 कर्मचारी और पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई गई है। जो सख्ती से बाजार को व्यवस्थित कर निर्धारित स्थल पर व्यवसाय कराया जाएगा। जैसे फल बाजार को बजरिया स्कूल के पास, सब्जी विक्रेताओं के लिए देवा माई समाधि, फूलवती जासयवाल स्कूल के पीछे पहले से ही व्यवस्था की गई है लेकिन फल सब्जी विक्रेता अपनी मनमानी के चलते सड़क पर बाजार लगाते हैं जिससे शहर की छवि पर विपरीत असर पड़ रहा है साथ ही यातायात भी अवरूद्ध होता है। आवारा पशुओं को भी खदेड़ेंगे
View / Download
|
|
|