नगर के बूथों पर नपा बांटे रेडियो पीएम और सीएम की विचारों का होगा प्रसारण |
पीएम और सीएम की विचारों का होगा प्रसारण होशंगाबाद। नगरपालिका द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिल की बात लोगों तक पहुंचाने के लिए नगर के समस्त बूथों पर रेडियो बांटेगी। इससे नागरिकों को देश और प्रदेश में हो रहे कार्यों की जानकारी तो मिलेगी ही साथ चल रही योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल सके। लेकिन वर्तमान में केबल, मोबाइल और टेलीविजन ने रेडियो को गुम कर दिया है। नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि नगर में करीब 91 बूथ हैं। बूथों पर रेडियो स्थापित किए जाएंगे। जिसमें नपा के कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक और वार्डों के वार्ड अध्यक्ष आदि की समिति बनाई जाएगी। जो पीएम श्री मोदी की मन की बात और सीएम श्री चौहान की दिल की बात का प्रसारण होगा उस दिन लोगों तक उनकी बातों को पहुंचाया जाएगा। वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण देश की उन्नति के लिए नागरिकों से क्या अपेक्षा रखते हैं और जनप्रतिनिधिगणों से नागरिकों की क्या अपेक्षा है इस पर विस्तृत चर्चा होगी।
View / Download
|
|
|